प्राथमिक विद्यालय शकर मंडी में अभिभावक-शिक्षक मासिक बैठक आयोजित

जौनपुर, 22 अगस्त। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर के निर्देश के क्रम में शनिवार को नगर क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय शकर मंडी में अभिभावक-शिक्षक मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का शुभारंभ नगर शिक्षा अधिकारी श्री नीरज कुमार श्रीवास्तव ने किया।
बैठक में उपस्थित अभिभावकों को अपने बच्चों को प्रतिदिन नियमित रूप से विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही बच्चों के अधिगम स्तर में सुधार के लिए विद्यालय एवं अभिभावकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया गया।
विद्यालय की प्रधानाध्यापिका कविता मौर्या ने अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की शैक्षिक उपलब्धियों को अभिभावकों के समक्ष प्रस्तुत किया। नवीन नामांकित छात्र-छात्राओं के अभिभावकों से आधार कार्ड समय से बनवाने की अपील भी की गई।
बैठक के दौरान नियमित एवं लगातार विद्यालय आने वाले तथा बेहतर अधिगम स्तर वाले छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों को नगर शिक्षा अधिकारी नीरज कुमार श्रीवास्तव द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस पहल का उद्देश्य बच्चों में नियमित उपस्थिति और पढ़ाई के प्रति उत्साह बढ़ाना रहा।
कार्यक्रम में जनपद के एसआरजी अजय कुमार मौर्य, विद्यालय के शिक्षक अतुल कुमार गुप्ता, हृदय नारायण वर्मा सहित विद्यालय स्टाफ एवं बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे। अंत में प्रधानाध्यापिका कविता मौर्या ने सभी अधिकारियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बैठक का समापन किया।

No comments

Post a Comment

Home