जौनपुर, 7 अगस्त। थाना रामपुर पुलिस ने एक मुकदमे में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।
पुलिस के अनुसार, थाना रामपुर पर दर्ज मुकदमा संख्या 117/2026, धारा 87, 137(2) एवं 142 बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त बनारसी लाल पुत्र स्व. पुनवासी, निवासी ग्राम बनीडीह, थाना रामपुर, जनपद जौनपुर को पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया गया।
इस कार्रवाई को वरिष्ठ उपनिरीक्षक मंजीत कुमार, कांस्टेबल अनुराग कुमार एवं कांस्टेबल विशारद चौरसिया की टीम ने अंजाम दिया।
No comments
Post a Comment