जौनपुर। नगर पालिका परिषद जौनपुर में 31 जुलाई 2026 को सेवानिवृत्त हुए लिपिक एवं प्रभारी कार्यालय अधीक्षक श्री मनोज कुमार चौरसिया के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन, उत्तर प्रदेश के प्रांतीय उपाध्यक्ष श्री संजय कुमार पाठक के नेतृत्व में किया गया।
समारोह में अधिकारियों, कर्मचारियों तथा विभिन्न कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों ने श्री चौरसिया की ईमानदार एवं कर्तव्यनिष्ठ सेवाओं की सराहना करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी। वक्ताओं ने उनके उज्ज्वल भविष्य, स्वस्थ एवं सुखमय जीवन की कामना की।
कार्यक्रम में नगर पालिका के अधिकारियों, कर्मचारियों, विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों तथा गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। समारोह की अध्यक्षता सेवानिवृत्त स्टेनो श्री मोहन यादव ने की। कार्यक्रम का समापन कोतवाली चौराहा स्थित संकट मोचन श्री हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन के साथ हुआ।
No comments
Post a Comment