कमीशन बढ़ाने की मांग पर जौनपुर के कोटेदारों का बड़ा फैसला

कमीशन बढ़ाने की मांग पर जौनपुर के कोटेदारों का बड़ा फैसला
₹200 कमीशन मिलने तक राशन का उठान और वितरण कार्य रहेगा बंद

जौनपुर। होटल बी.आर. पैलेस, नईगंज में ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन, जनपद जौनपुर का अधिवेशन आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष राजेश तिवारी रहे।

जिला अध्यक्ष हरशु सिंह ने संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। कार्यकारी जिलाध्यक्ष दयाशंकर निगम ने प्रदेश अध्यक्ष राजेश तिवारी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि लखनऊ में हजारों कोटेदारों के प्रदर्शन का सफल संचालन उनकी नेतृत्व क्षमता का प्रमाण है।

मड़ियाहूं तहसील अध्यक्ष महेंद्र यादव ने कहा कि जनपद के सभी कोटेदार संगठन के साथ मजबूती से खड़े हैं और प्रदेश नेतृत्व के हर निर्णय का पालन करेंगे। महासचिव पद्माकर उपाध्याय सहित विभिन्न ब्लॉक एवं तहसील अध्यक्षों ने भी संगठन की एकजुटता पर जोर दिया।

अधिवेशन में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जब तक कोटेदारों का कमीशन ₹200 प्रति क्विंटल नहीं किया जाता, तब तक जनपद के सभी कोटेदार राशन का उठान एवं वितरण कार्य बंद रखेंगे।

इस अवसर पर मड़ियाहूं तहसील अध्यक्ष महेंद्र यादव के पुत्र के नेवी पायलट बनने पर उन्हें बधाई दी गई तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई।

No comments

Post a Comment

Home