जौनपुर, 7 अगस्त। खुटहन थाना पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से 12 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह के निर्देश पर अपराध नियंत्रण अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव एवं क्षेत्राधिकारी शाहगंज गिरेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने बीएनएसएस की धारा 170/126/135 के तहत शांति भंग की आशंका में आरोपितों को गिरफ्तार कर उनका चालान संबंधित न्यायालय में प्रस्तुत किया।
गिरफ्तार किए गए लोगों में रामापुर (दरना) निवासी पूनम यादव, उषा देवी, हिरावती देवी, आशा देवी, मीना देवी और नितेश यादव, जमालुद्दीनपुर निवासी समर बहादुर, सुनीता देवी, रामबुझावन, चन्द्ररेखा, महन्था तथा उसरौली निवासी अमृतलाल शामिल हैं।
यह कार्रवाई थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक महेन्द्र यादव, उपनिरीक्षक हरिशंकर यादव सहित थाना पुलिस एवं पीआरवी टीम द्वारा की गई।
No comments
Post a Comment