जौनपुर। राष्ट्रवीर सेना के तत्वावधान में महान क्रान्तिकारी चन्द्रशेखर आजाद की जयन्ती नगर के हनुमान घाट पर स्थित कैम्प कार्यालय में श्रद्धा एवं जोश के साथ मनायी गयी। कार्यक्रम का शुभारम्भ सेना अध्यक्ष महेश कुमार ने भारत माता एवं चन्द्रशेखर आजाद जी के चित्रों पर माल्यार्पण करके किया।
इसके बाद संगठन के तमाम पदाधिकारियों ने राष्ट्रहित में अपने विचार व्यक्त किया। सक्रिय कार्यकर्ता शिवम् जायसवाल ने उपस्थित जनों से आह्वान किया कि "जिस प्रकार लोग 15 अगस्त और 26 जनवरी को देशभक्ति से परिपूर्ण हो जाते हैं, उसी प्रकार हमें अपनी प्रतिदिन देशभक्ति को उतारना होगा। राष्ट्रभक्ति केवल दो दिन का उत्सव नहीं, जीवन का संस्कार बने।"
इस अवसर पर ओम प्रकाश गुप्ता, जगमेन्दर निषाद, दीपक सेठ, आशीष सेठ, मनीष निषाद, सियाराम गुप्ता, प्रीतम सेठ, चन्दन वर्मा सहित संगठन के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन भारत माता की महाआरती एवं जयघोष के साथ हुआ।
No comments
Post a Comment