अपहरण, दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित आरोपी शाहगंज से गिरफ्तार

जौनपुर। शाहगंज पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी शाहगंज के पर्यवेक्षण में की गई।
पुलिस के अनुसार थाना शाहगंज पर दर्ज मुकदमा संख्या 146/2026 में भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2), 87, 64(2) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4 के तहत वांछित अभियुक्त शिवम कुमार सिन्हा पुत्र संजय प्रसाद सिन्हा, निवासी रामसागर तला, थाना विष्णुपथ, जनपद गया (बिहार) को शाहगंज रेलवे स्टेशन के उत्तरी छोर अयोध्या मार्ग से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक वीरेंद्र कुमार यादव, उपनिरीक्षक विनोद कुमार, आरक्षी आलोक सिंह एवं महिला आरक्षी रीता चौहान शामिल रहे।

No comments

Post a Comment

Home