जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की दिल्ली के जंतर-मंतर पर गिरफ्तारी के विरोध में मंगलवार को समाजवादी पार्टी जौनपुर ने जिला अध्यक्ष राकेश मौर्य के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन किया। धरने में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए।
वक्ताओं ने आरोप लगाया कि छात्रों की मांगों के समर्थन में पहुंचे अखिलेश यादव की गिरफ्तारी लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध है। उन्होंने छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज और मारपीट की न्यायिक जांच कर दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की।
धरने को संबोधित करते हुए नेताओं ने अखिलेश यादव की तत्काल रिहाई, छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई तथा शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई।
सपा जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं होती, तब तक पार्टी का लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण आंदोलन जारी रहेगा।
No comments
Post a Comment