जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर दिवंगत डॉ. समीर हाशमी और प्रेमचंद यादव के परिजनों को एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक प्रदान किया गया।
जफराबाद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गोसाईपुर निवासी समाजवादी पार्टी के बूथ अध्यक्ष स्वर्गीय प्रेमचंद यादव की लूट के बाद हत्या कर दी गई थी। उनके परिवार को आर्थिक संबल प्रदान करते हुए सपा जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने उनकी पत्नी निशा देवी को एक लाख रुपये का चेक सौंपा। इस दौरान उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी भविष्य में भी पीड़ित परिवार के साथ हर सुख-दुख में खड़ी रहेगी।
वहीं, केराकत नगर पंचायत निवासी स्वर्गीय डॉ. समीर हाशमी, जिनकी चाइनीज़ मांझे की चपेट में आने से दुखद मृत्यु हो गई थी, के पिता मुकीम अहमद को भी अखिलेश यादव की ओर से एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक प्रदान किया गया।
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. अवधनाथ पाल, ज़िला महासचिव आरिफ हबीब, राजेंद्र यादव 'टाइगर', आलोक त्रिपाठी, रत्नाकर चौबे, दिनेश फौजी, नंदलाल यादव, राकेश अहीर, राहुल त्रिपाठी, डॉ. सरफराज खान, गुलाब यादव रीठी, संदीप यादव, गौरव यादव, जमाल हाशमी, दीपक विश्वकर्मा, रामाशंकर चौहान सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
केराकत विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य, सांसद प्रिया सरोज, पूर्व प्रत्याशी संजय सरोज, ज़िला महासचिव आरिफ हबीब, ज़िला उपाध्यक्ष सुरेश यादव, महिला सभा की ज़िला अध्यक्ष शर्मिला रमेश, राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश अहीर, ज़िला सचिव गुलाब यादव रीठी, नगर अध्यक्ष आज़ाद कुरैशी, दीपक विश्वकर्मा, रामाशंकर चौहान, राजकुमार सरोज तथा प्रदीप पाल (एडवोकेट) सहित अन्य नेताओं ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ी रहेगी।
No comments
Post a Comment