जौनपुर: रामनगर में स्कूल चलो अभियान रैली निकाली गई, नामांकन के लिए किया जागरूक

जौनपुर: रामनगर में स्कूल चलो अभियान रैली निकाली गई, नामांकन के लिए किया जागरूक
जौनपुर। विकासखंड रामनगर स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) से मंगलवार को स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी रामनगर रमेश चंद पटेल ने हरी झंडी दिखाकर किया।
यह रैली विद्यालयों में अधिक से अधिक बच्चों के नामांकन के प्रति अभिभावकों एवं आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित की गई। रैली में विकासखंड रामनगर के परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और शिक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष शिक्षक संघ रामनगर डॉ. अरुण सिंह, राजेश बहादुर सिंह, सत्यप्रकाश मिश्र, संतोष पटेल, अनुराग तिवारी, दिवाकर चौहान, राजेश्वर मिश्रा, श्रीप्रकाश सिंह, सत्येंद्र सिंह, जयप्रकाश गौतम, बीआरसी स्टाफ तथा विकासखंड के समस्त एआरपी उपस्थित रहे।
रैली के माध्यम से सभी बच्चों का विद्यालयों में नामांकन सुनिश्चित कराने तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जोड़ने का संदेश दिया गया।

No comments

Post a Comment

Home