एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने पुलिस कार्यालय में की जनसुनवाई, शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर कुँवर अनुपम सिंह ने गुरुवार को पुलिस कार्यालय में प्रतिदिन की भांति जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान विभिन्न मामलों से संबंधित शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए उनके शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
एसएसपी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष, समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को त्वरित न्याय मिल सके और पुलिस के प्रति जनता का विश्वास और अधिक मजबूत हो।

No comments

Post a Comment

Home