समाजसेवी पंकज तिवारी ने कंपोजिट विद्यालय सराय पवारा को भेंट किया कंप्यूटर सेट

जौनपुर। शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग की सराहनीय पहल करते हुए समाजसेवी श्री पंकज तिवारी ने कंपोजिट विद्यालय सराय पवारा को एक कंप्यूटर सेट प्रदान किया। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी, मुंगराबादशाहपुर की उपस्थिति में कंप्यूटर सेट विद्यालय को सौंपा गया।
कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी ने समाजसेवी श्री पंकज तिवारी की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सहयोग से विद्यालयों में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा और विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से सीखने का बेहतर अवसर प्राप्त होगा।
विद्यालय परिवार ने श्री पंकज तिवारी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके इस योगदान को शिक्षा के प्रति सामाजिक जिम्मेदारी का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक एवं अन्य उपस्थित लोगों ने भी उनके सहयोग की प्रशंसा की।

No comments

Post a Comment

Home