जौनपुर। कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जौनपुर में सेवानिवृत्त होने वाले प्रचारक जय प्रकाश के सम्मान में समस्त स्टाफ द्वारा भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि जय प्रकाश ने अपने सेवाकाल के दौरान पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया। उनके सरल, सौम्य एवं सहयोगात्मक स्वभाव तथा उत्कृष्ट कार्यशैली की सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सराहना की और उनके उज्ज्वल एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।
कार्यक्रम में जनपद के सभी खंड शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी मुंगरा बादशाहपुर डॉ. अविनाश सिंह तथा कार्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
No comments
Post a Comment