जौनपुर, 13 जुलाई 2026। बेसिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में विकास खंड सिरकोनी के कम्पोजिट विद्यालय परियावां में सोमवार को स्कूल चलो अभियान (फेज-2) के अंतर्गत जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य विद्यालय से बाहर रह गए बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करना तथा अभिभावकों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना था।
रैली में विद्यालय के छात्र-छात्राएं हाथों में पोस्टर एवं बैनर लेकर शिक्षा से जुड़े प्रेरक स्लोगन लगाते हुए ग्राम सभा परियावां के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरे। इस दौरान शिक्षकों ने ग्रामीणों एवं अभिभावकों से संपर्क कर अपने बच्चों का विद्यालय में नामांकन कराने तथा नियमित रूप से विद्यालय भेजने की अपील की।
विद्यालय परिवार ने बताया कि अभियान का उद्देश्य प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जोड़ना और शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करना है। रैली के माध्यम से ग्रामीणों को शिक्षा के महत्व तथा सरकारी विद्यालयों में उपलब्ध सुविधाओं की भी जानकारी दी गई।
No comments
Post a Comment