अहिप व राबद की दो दिवसीय प्रान्तीय बैठक 25—26 जुलाई को

जौनपुर। अन्तरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद की राष्ट्रीय बैठक गत दिवस कामाख्या में सम्पन्न हुई जिसके क्रम में काशी प्रान्त की 2 दिवसीय प्रान्तीय बैठक 25/26 जुलाई को जौनपुर में होना सुनिश्चित किया गया है। उक्त बैठक नगर के बीआरपी इण्टर कालेज निकट रोडवेज के सभागसद में सुनिश्चित किया गया है। इस आशय की जानकारी अहिप जिलाध्यक्ष अजय पाण्डेय ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है। वहीं अहिप की आयाम शाखा राष्ट्रीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि उक्त बैठक में सभी विभाग एवं जिला पदाधिकारियों के अलावा ब्लाक अध्यक्ष, महामंत्री सहित श्री हनुमान चालीसा प्रमुख एवं नगर समिति की उपस्थिति अनिवार्य है। पदाधिकारीद्वय ने बताया कि उक्त दो दिवसीय बैठक 25 व 26 जुलाई को प्रात: 8 बजे से होगी।

No comments

Post a Comment

Home