खुटहन, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के पिलकिछा के सिटी इण्टरनेशनल सीबीएसई बोर्ड स्कूल में मिशन वीरांगना खेल शिक्षा ट्रस्ट द्वारा मिशन वीरांगना सम्मान समारोह किया गया। इस मौके पर 150 बेटियों को मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग देने के तत्पश्चात प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि डिप्टी एसपी शाहगंज गिरेंद्र सिंह और विशिष्ट अतिथि मिशन वीरांगना खेल शिक्षा ट्रस्ट की अध्यक्ष शिवानी मिश्रा मौजूद रहीं। साथ में कालेज के प्रबन्धक राजदेव यादव मौजूद रहे।
प्रशिक्षण का आयोजन जौनपुर ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव प्रवीण ने किया जिन्होंने बताया कि 10 दिनों से ट्रेनिंग देने के बाद इन बेटियों को सम्मानित किया गया तो जनपद के हर कॉलेज के हर विभाग में बेटियों को 10 दिन की स्पेशल ट्रेनिंग के बाद उनको सम्मानित किया जाता है जिससे उनका मनोबल बड़े और शारीरिक क्षमता बढ़े। अन्त में कालेज के प्रधानाचार्य ने सभी का आभार जताया। इस अवसर पर आंशू शुक्ला सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
No comments
Post a Comment