आरआईसी परीक्षा के मद्देनजर जौनपुर शहर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

जौनपुर। प्रवक्ता (महिला/पुरुष) राजकीय इंटर कॉलेज परीक्षा-2025 के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर यातायात पुलिस ने विशेष यातायात व्यवस्था लागू की है। यह परीक्षा 14 जून 2026 (रविवार) को जनपद के 18 परीक्षा केंद्रों पर प्रातः 9:30 बजे से 11:30 बजे तक आयोजित होगी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर परीक्षा के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम, जाममुक्त एवं दुर्घटनारहित बनाए रखने के लिए 14 जून को प्रातः 6 बजे से शाम 7 बजे तक शहर क्षेत्र में भारी वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। आवश्यक सेवाओं से जुड़े गैस, डीजल, पेट्रोल एवं मेडिकल वाहनों को इस प्रतिबंध से छूट दी गई है।
यातायात पुलिस के अनुसार पचहटिया तिराहा, प्रसाद तिराहा, पकड़ी हाईवे अंडरपास, अलीगंज हाईवे तिराहा, जगदीशपुर चौराहा, चांदपुर हाईवे अंडरपास तथा कुत्तुपुर तिराहा से शहर क्षेत्र में भारी वाहनों का आवागमन निर्धारित अवधि तक पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने तथा यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।

No comments

Post a Comment

Home