बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक सम्पन्न

बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक सम्पन्न
सीतापुर, 17 जून 2026। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल की अध्यक्षता में बीएसए कार्यालय सभागार, सीतापुर में समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारीगण एवं जिला समन्वयक/पटल सहायकों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में बेसिक शिक्षा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों एवं योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। विद्यालयों में नामांकन, निपुण भारत मिशन, पीएम श्री विद्यालय, डीबीटी, यू-डायस, निरीक्षण कार्य, छात्र उपस्थिति तथा शैक्षिक गुणवत्ता सुधार से संबंधित बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल ने सभी खण्ड शिक्षा अधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों को शासन की मंशा के अनुरूप कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालयों के नियमित निरीक्षण, शिक्षण व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा छात्रों के अधिगम स्तर में सुधार हेतु विशेष प्रयास करने पर जोर दिया।
बैठक में लंबित विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए उनके शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए तथा विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

No comments

Post a Comment

Home