जिलाधिकारी ने पचहटियां स्थित एसटीपी प्लांट का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

जौनपुर, 16 जून 2026। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने मंगलवार को पचहटियां स्थित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने प्लांट के संचालन, रखरखाव एवं उपलब्ध सुविधाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त करते हुए कार्यों की समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने प्लांट परिसर की बाउंड्रीवॉल की मरम्मत कराने के निर्देश दिए। साथ ही परिसर को स्वच्छ, सुंदर एवं हरित बनाने के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर पौधारोपण कराने पर जोर दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को साफ-सफाई, रखरखाव तथा प्लांट के नियमित संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट, प्रोजेक्ट मैनेजर पवन मिश्रा, जल निगम (ग्रामीण) के जूनियर इंजीनियर तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

No comments

Post a Comment

Home