समय से पहले हो सकते हैं प्रदेश में चुनाव, कार्यकर्ता रहें तैयार:- राकेश मौर्य

जौनपुर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार समाजवादी पार्टी जौनपुर की मासिक बैठक आज 6 जून माह के प्रथम शनिवार को दिन में 11 बजे ज़िला कार्यालय सदर चुंगी अल्फस्टीनगंज में संपन्न हुई।

ज़िला महासचिव आरिफ हबीब ने सदन को एजेंडे से अवगत कराया और विधिवत चर्चा कराई, आवश्यक सुझाव लिए गये 

बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कार्यकर्ताओं को निर्देश देते हुए कहा कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव समय से पहले होने के आसार हैं इस लिए बूथ स्तर पर मजबूत तैयारी समय से पूर्व कर लें।
पीडीए की विचारधारा के माध्यम से पीडीए समाज को जोड़कर पीडीए सरकार बनाएंगे 
बैठक को ज़िला उपाध्यक्ष गण श्यामबहादुर पाल, हीरालाल विश्वकर्मा, इरशाद मंसूरी, महेंद्र यादव नेपाल ,रुखसार अहमद, भूपेश पाण्डेय, रामकेश बिंद, डॉ वीरेंद्र यादव, राजेंद्र यादव टाइगर, श्रवण जायसवाल, अनवारूल हक गुड्डू, राहुल त्रिपाठी, जगदीश प्रसाद मौर्य गप्पू, डॉ जंगबहादुर यादव, अजय त्रिपाठी, अच्छेलाल गौतम, हरिश्चंद प्रभाकर, दीपक विश्वकर्मा, अशोक यादव नायक, लक्ष्मीशंकर यादव विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष गण वीरेंद्र यादव, रामू मौर्य, नंदलाल यादव, अशोक निषाद आदि ने संबोधित किया।
बैठक का संचालन ज़िला महासचिव आरिफ हबीब ने किया।
बैठक के अंत में नव मनोनीत पदाधिकारियों मजदूर सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंद्रभूषण यादव, राष्ट्रीय सचिव चंद्रशेखर यादव, राष्ट्रीय सचिव मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड अजय रंजन यादव, प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ धर्मेंद्र चौरसिया, कार्यवाहक नगर अध्यक्ष अशफाक मंसूरी का ज़िलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने माला पहनाकर भव्य स्वागत किया।
बैठक में मुख्य रूप से कमलेश यादव, कमाल आज़मी, संदीप यदुवंशी, अनुज दुबे, सोनी सेठ ,अजय मौर्य, सुशील श्रीवास्तव, उमेश यादव, अफ़रोज़ हुसैनी, सुनील वासुदेव यादव, सुभाष पाल, विवेक यादव, सुनील यादव, मृदुल यादव, प्रदीप मौर्य, विकास यादव बिंदुली, मुकेश यादव, अज़ीज़ फरीदी, सुरेश यादव, आसिफ शाह, मिठाई लाल, जयप्रकाश, दारसिंह चौहान, यादवेंद्र यादव, धर्मेंद्र सोनकर, अरविंद सोनकर सहित सैकड़ों सपाजन उपस्थित रहे।

No comments

Post a Comment

Home