जौनपुर, 14 जून 2026। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के तहत शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. एवं मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया के निर्देशन में जिला कारागार में बंदियों को योग प्रोटोकॉल का पूर्वाभ्यास कराया गया। कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. कमल के नेतृत्व में किया गया।
डॉ. कमल ने कहा कि नियमित योगाभ्यास मन और शरीर को स्वस्थ रखने का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने सभी से योग को अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाने की अपील की।
योग प्रशिक्षक अचल हरीमूर्ति एवं अरविंद कुमार ने बंदियों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया। उन्होंने कपालभाति, भस्त्रिका, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी और उद्गीथ प्राणायाम के लाभ बताते हुए कहा कि इनका नियमित अभ्यास मानसिक तनाव कम करने, शरीर को स्वस्थ रखने और मनोदैहिक विकारों से बचाव में सहायक होता है।
पतंजलि योग समिति उत्तर प्रदेश के सह-राज्य प्रभारी अचल हरीमूर्ति ने बताया कि कपालभाति प्राणायाम स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी है। इसके नियमित अभ्यास से मधुमेह, कोलेस्ट्रॉल, लीवर एवं किडनी संबंधी समस्याओं, गैस-एसिडिटी तथा मोटापे जैसी परेशानियों में लाभ मिलता है। साथ ही यह मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने और नर्वस सिस्टम को मजबूत करने में भी सहायक है।
कार्यक्रम के दौरान बंदियों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास किया और प्रशिक्षकों से योग के महत्व एवं उसके नियमित अभ्यास से होने वाले स्वास्थ्य लाभों की जानकारी प्राप्त की।
No comments
Post a Comment