जौनपुर, 13 जून। थाना बरसठी पुलिस ने अवैध असलहा रखने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक तमंचा .315 बोर, दो जिंदा कारतूस .315 बोर, दो जिंदा कारतूस .30 बोर तथा एक हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव के नेतृत्व में बरसठी पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम भदरांव नहर पुलिया के पास से जहीर अहमद कुरैशी निवासी कसाब टोला, थाना मड़ियाहूँ तथा कन्हैया यादव निवासी गनेशपुर, थाना बरसठी को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध थाना बरसठी में दर्ज मुकदमा संख्या 0073/2026 में कार्रवाई की गई है। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई गई हैं। दोनों आरोपियों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी जहीर अहमद कुरैशी के विरुद्ध पूर्व में हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, गोवध निवारण अधिनियम, गैंगस्टर एक्ट समेत विभिन्न मामलों में कई मुकदमे दर्ज हैं, जबकि कन्हैया यादव के विरुद्ध इसी मामले में कार्रवाई की गई है।
इस गिरफ्तारी में प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव सहित थाना बरसठी की पुलिस टीम के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
No comments
Post a Comment