कोतवाली पुलिस ने दो वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

जौनपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में थाना कोतवाली पुलिस ने दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
जानकारी के अनुसार अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री आयुष श्रीवास्तव एवं क्षेत्राधिकारी नगर/सहायक पुलिस अधीक्षक श्री गोल्डी गुप्ता के निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक श्रीमती अनीता सिंह के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई की गई।
पुलिस टीम ने थाना कोतवाली में पंजीकृत मु0अ0सं0 128/2026 धारा 192(2), 109(1), 115(2), 351(3) बीएनएस से संबंधित दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में सुनील सिंह पुत्र यशवंत सिंह निवासी खामपुर थाना तेजीबाजार तथा अवनीश कुमार राय पुत्र शिव आधार राय निवासी पेसारा थाना केराकत शामिल हैं।
पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायालय भेज दिया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में शामिल रहे—
प्रभारी निरीक्षक अनीता सिंह, उपनिरीक्षक जयदीप कोल चौकी प्रभारी भंडारी, हेड कांस्टेबल शिव प्रकाश तथा कांस्टेबल अरुण कुमार यादव।

No comments

Post a Comment

Home