जौनपुर, 12 जून 2026। थाना कोतवाली पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के एक मामले में वांछित चल रहे पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध नियंत्रण एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत की गई।
अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री आयुष श्रीवास्तव तथा सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर श्री गोल्डी गुप्ता के निर्देशन में थाना कोतवाली पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए भौराजीपुर तिराहे से राजा साहब के पोखरे वाली सड़क के पास स्थित कब्रिस्तान के सामने से पांचों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों में विशाल वर्मा, विकास वर्मा, पूजा वर्मा, ज्ञान देवी तथा संध्या सेठ शामिल हैं। सभी आरोपी थाना ऊंज, जनपद भदोही क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं।
पुलिस के अनुसार आरोपियों के विरुद्ध थाना कोतवाली जौनपुर में मु0अ0सं0-135/26, धारा 108 बीएनएस (आत्महत्या के लिए उकसाने) के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए न्यायालय भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक आलोक त्रिपाठी, उपनिरीक्षक चरण सिंह, हेड कांस्टेबल शैलेन्द्र प्रताप सिंह, कांस्टेबल आनन्द कुमार, महिला कांस्टेबल रंजना यादव तथा अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
No comments
Post a Comment