मामूली विवाद व गाली—गलौज में गौशाला मजदूर की हत्या4 बेटियों व 1 बेटे के सिर से उठा पिता का साया

बरसठी/सिरकोनी, जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के सुरुहुरपुर गांव स्थित गौशाला में चौकीदार की निर्मम हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। वारदात की खबर मिलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान चक बहादुर सरोज उर्फ भुवर के रूप में हुई है जो बरसठी थाना क्षेत्र के निगोह अचानक नगर गांव का निवासी था। चक बहादुर 53 वर्ष पुत्र स्व. रामकरन सरोज गौशाला में चौकीदार के रूप में कार्यरत था। बताया गया कि यह खूनी वारदात शनिवार की रात का है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुये अभिषेक राव उर्फ सनी पुत्र अर्जुन निवासी ग्राम लखौंवा थाना बक्सा को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ करके घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। वहीं दूसरी ओर इस हृदयविदारक घटना से मृतक के परिवार पर दुःखों का पहाड़ टूट पड़ा है। भुवर सरोज अपने पीछे 4 बेटियां और 1 बेटा छोड़ गये हैं। परिवार में कोहराम मचा हुआ है जबकि क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।
सिरकोनी संवाददाता के अनुसार मजदूर चक बहादुर की गौशाला के पास शनिवार की रात को हत्या कर दी गयी। लोहे के रॉड से सिर पर मारकर बेरहमी से घटना को अंजाम दिया गया। घटना की जानकारी रविवार की सुबह हड़कम्प मच गया। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गयी जिन्होंने घटना के आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया। चर्चाओं की मानें तो गांव के एक व्यक्ति के घर पर बकरी पालने व चराने की मजदूरी करने वाले शनि निवासी लखौवां उदपुर थाना बक्शा से किसी बात को लेकर झगड़ा व गाली गलौज हुआ था।रविवार की सुबह चक बहादुर की लाश गोशाला के गेट के पास सिर व मुंह कूची मिली।उसका मुह लोहे के रॉड से कूचा हुआ था। घटना की जानकारी होते ही गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गयी। सूचना पाकर थानाध्यक्ष जलालपुर प्रशांत सिंह मयफोर्स मौके पर पहुंच गये जिन्होंने आरोपी शनि को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही घटना के सम्बन्ध में बताया कि दोनों के बीच शनिवार की रात को झगड़ा व गाली गलौज हुआ था।

No comments

Post a Comment

Home