भीषण गर्मी के चलते जौनपुर में कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों का समय बदला

जौनपुर। भीषण गर्मी, तेज धूप और लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने जनपद के कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालयों के संचालन समय में बदलाव किया है। जिलाधिकारी के निर्देश के अनुपालन में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर ने इस संबंध में कार्यालय आदेश जारी किया है।
आदेश के अनुसार 27 जून 2026 से अगले आदेश तक परिषदीय, सीबीएसई, आईसीएसई, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, मदरसा एवं अन्य बोर्डों के कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति प्रातः 7:00 बजे से 11:30 बजे तक रहेगी।
वहीं शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी प्रातः 7:00 बजे से अपराह्न 12:30 बजे तक विद्यालय में उपस्थित रहकर शैक्षणिक, प्रशासनिक एवं अन्य आवश्यक कार्यों का संपादन करेंगे।
बीएसए समीर ने सभी विद्यालयों एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। यह निर्णय विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए भीषण गर्मी से राहत प्रदान करने के उद्देश्य से लिया गया है।

No comments

Post a Comment

Home