जौनपुर में पेट्रोल-डीजल की पर्याप्त उपलब्धता, अफवाहों से बचने की अपील

जौनपुर में पेट्रोल-डीजल की पर्याप्त उपलब्धता, अफवाहों से बचने की अपील
जौनपुर, 28 मार्च 2026।जिला पूर्ति अधिकारी जौनपुर ने जनपदवासियों को अवगत कराया है कि वर्तमान वैश्विक परिदृश्य के बावजूद जिले में पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति पूरी तरह सुचारु रूप से जारी है। जनपद के सभी 275 पेट्रोल पंपों के माध्यम से ईंधन की सतत आपूर्ति सुनिश्चित कराई जा रही है।
उन्होंने बताया कि 28 मार्च 2026 को जनपद के पेट्रोल पंपों पर कुल 1389 केएल डीजल तथा 1155 केएल पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। साथ ही ऑयल डिपो से लगातार आपूर्ति की जा रही है, जिससे किसी प्रकार की कमी की स्थिति नहीं है।
जिला पूर्ति अधिकारी के अनुसार, 27 मार्च को पिछले दिनों की तुलना में पेट्रोल-डीजल की बिक्री अधिक होने के कारण 16 पेट्रोल पंपों पर अस्थायी रूप से स्टॉक समाप्त हो गया था। हालांकि, ऑयल कंपनियों के माध्यम से इन पंपों पर आपूर्ति पुनः शुरू करा दी गई है और अब स्थिति सामान्य है।
उन्होंने आमजन से अपील की है कि अनावश्यक रूप से पेट्रोल पंपों पर भीड़ न लगाएं और केवल आवश्यकता अनुसार ही ईंधन लें। साथ ही किसी भी प्रकार का भंडारण या संग्रहण करने से बचें और अफवाहों पर ध्यान न देते हुए केवल आधिकारिक सूचनाओं का ही पालन करें।

No comments

Post a Comment

Home