सुजहत्टी चौराहे पर खुला ‘निर्मला बुटीक’, महिलाओं के परिधानों की सिलाई व डिजाइनिंग की सुविधा शुरू

(सोहराब) 
जौनपुर। शहर के सुजहत्टी चौराहे के पास महिलाओं के लिए एक नई सुविधा के रूप में ‘निर्मला बुटीक’ का शुभारंभ किया गया है। यहां लेडीज कपड़ों की सिलाई, डिजाइनिंग और अल्टर की सुविधाएं उचित दरों पर उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे स्थानीय महिलाओं को अब बेहतर और किफायती विकल्प मिल सकेगा।
बुटीक संचालक द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यहां सलवार सूट, डिजाइनर सूट, प्लाजो, पेटीकोट, लहंगा, कुर्ती, ब्लाउज और टॉप आदि की सिलाई विशेष रूप से की जाती है। साथ ही ग्राहकों की पसंद के अनुसार साड़ी व सूट में बदलाव (अल्टर) की सुविधा भी उपलब्ध है।
यह बुटीक सुजहत्टी चौराहे पर एचडीएफसी बैंक के बगल में, एमबीए केक के ऊपर स्थित है, जिससे ग्राहकों को आसानी से पहुंचने में सुविधा होगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की सेवाओं के शुरू होने से क्षेत्र की महिलाओं को अब बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
बुटीक के खुलने से क्षेत्र में रोजगार के अवसर भी बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं, संचालक ने बताया कि ग्राहकों की संतुष्टि और गुणवत्ता को प्राथमिकता देते हुए सेवाएं दी जाएंगी।

No comments

Post a Comment

Home