वेदांता नंद घर कार्यक्रम के अंतर्गत आंगनबाड़ी सम्मान समारोह आयोजित

वाराणसी जनपद में वेदांता नंद घर कार्यक्रम, जो ममता संस्था के सहयोग से संचालित है, के अंतर्गत आंगनबाड़ी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ममता संस्था, नई दिल्ली से डिप्टी डायरेक्टर श्री मुरारी चंद्र जी, अनिल अग्रवाल फाउंडेशन (वेदांता) से श्री मयंक जी तथा आराजी लाइन ब्लॉक के सीडीपीओ श्री सुजीत कुमार जी उपस्थित रहे। इस अवसर पर 8 ब्लॉक से जुड़ी 32 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
ममता संस्था द्वारा वाराणसी जनपद में कुल 66 नंद घरों का संचालन किया जा रहा है, जहां आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने, पोषण, स्वास्थ्य, टीकाकरण, शिक्षा तथा सरकारी योजनाओं से लाभार्थियों को जोड़ने का सराहनीय कार्य किया जा रहा है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री मुरारी चंद्र जी ने वेदांता के सहयोग की सराहना की, वहीं सीडीपीओ श्री सुजीत कुमार जी ने कहा कि नंद घर कार्यक्रम बनारस क्षेत्र में एक मॉडल के रूप में विकसित हो चुका है, जिसे अन्य जनपदों द्वारा भी अपनाने का प्रयास किया जा रहा है।
इस अवसर पर सुपरवाइजर कमलेश जी द्वारा सीडीपीओ श्री सुजीत कुमार जी का माल्यार्पण किया गया। साथ ही विभिन्न आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नंद घर के विकास, गर्भवती व धात्री महिलाओं को सुविधाएं पहुंचाने, बच्चों के ग्रोथ एवं डेवलपमेंट, टीएचआर वितरण तथा आयुष्मान, मातृ वंदना व सुकन्या जैसी योजनाओं से लोगों को जोड़ने के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन विनोद प्रधान एवं सुपरवाइजर कमलेश कुमार के साथ क्लस्टर कोऑर्डिनेटर आलोक, रोहित, निशा विश्वकर्मा द्वारा किया गया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन विनोद प्रधान, रीजनल मैनेजर, ममता ऑर्गेनाइजेशन द्वारा प्रस्तुत किया गया।

No comments

Post a Comment

Home