महिला ही परिवार की वास्तविक आधारशिला: डॉ. रागिनीविधायक ने महिलाओं को किया जागरूक

मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय विधानसभा के ग्रामसभा परियत में विधायक डॉ. रागिनी सोनकर ने महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत महिलाओं को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कैलेंडर वितरित किए। विधायक ने क्षेत्र की महिलाओं से मुलाकात कर उनसे संवाद किया। उन्होंने महिलाओं की सशक्तिकरण पर बल दिया। कार्यक्रम में भारी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया। विधायक ने कहा कि महिला ही परिवार की वास्तविक आधारशिला है। दिन-रात परिश्रम करके परिवार को सुरक्षा और स्थिरता प्रदान करती हैं। विधायक ने कहा कि उन्हें किसी से अपने आप को कम आंकने की जरूरत नहीं। उन्होंने महिलाओं से आगे आकर राजनीति में भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। कहा कि अपना जनप्रतिनिधि चुनने के लिए अपने विवेक का प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने बिना किसी दबाव के मतदान करने के लिए जागरूक किया। उन्होंने महिलाओं की तुलना साइकिल के पहिए से करते हुए कहा कि जिस दिन यह पहिया कमजोर पड़ा जीवन की यात्रा भटक जाएगी। उन्होंने कहा कि कोई भी नेता या सरकार जादुई बदलाव नहीं ला सकती इसके लिए सभी लोगों को मिलकर काम करना होगा। यह जरूरी है कि इसके लिए हमारे जिले में लघु उद्योग, स्थानीय रोजगार और स्वरोजगार के अवसर विकसित हो ताकि हमारे बच्चे और पुरुष अन्यत्र पलायन करने को मजबूर न हों। उन्होंने महिलाओं के शिक्षित और स्वावलंबी होने पर जोर दिया। संचालन विधान सभा अध्यक्ष सूर्यभान यादव ने किया। इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख अभिमन्यु यादव, ब्लॉक अध्यक्ष विवेक यादव, भारत यादव, रोहित दुबे सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

No comments

Post a Comment

Home