पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय कुरनी में विशेष जागरूकता अभियान, प्रभात फेरी से दिया गया सामाजिक संदेश

मड़ियाँहू, जौनपुर। पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय कुरनी में विशेष जागरूकता अभियान के अंतर्गत बच्चों के साथ प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने स्वच्छता, शिक्षा एवं सामाजिक जागरूकता से जुड़े नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।
अध्यापिका शामिनी सिंह ने बताया कि इस अभियान के माध्यम से बच्चों को समाज के प्रति जिम्मेदारी का भाव सिखाया जा रहा है तथा प्रभात फेरी के जरिए लोगों तक सकारात्मक संदेश पहुँचाया गया।
विद्यालय के शिक्षकों एवं स्टाफ ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया। बच्चों में इस आयोजन को लेकर विशेष उत्साह देखा गया।

No comments

Post a Comment

Home