जौनपुर। बीआरपी कॉलेज मैदान में आगामी 17 एवं 18 दिसंबर से शुरू होने वाली जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता की तैयारियों का निरीक्षण करने के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल आज स्थल पर पहुँचे।
उन्होंने मैदान की तैयारी, व्यवस्था, प्रबंधन और प्रतियोगिता के संचालन से जुड़ी सभी गतिविधियों की बारीकी से समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान प्रतिभागी विद्यार्थियों के ठहराव एवं भोजन की व्यवस्था को भी विशेष रूप से देखा गया।
डॉ. गोरखनाथ पटेल ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि विद्यार्थियों को रहने, सुरक्षा, स्वच्छता और सुविधाओं की पूरी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि किसी भी बच्चे को असुविधा न हो। उन्होंने बताया कि जनपद स्तरीय प्रतियोगिता विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच देने और उनमें प्रतिस्पर्धात्मक भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है।
डॉ. पटेल ने अभ्यासरत बच्चों से मिलकर उनका मनोबल बढ़ाया और सफल आयोजन हेतु सभी शिक्षकों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
No comments
Post a Comment