मेगा डिजिटाइजेशन डे पर कार्य करने वालों समस्त अधिकारियों/कार्मिकों का जिलाधिकारी ने किया उत्साहवर्धन

जौनपुर 23 नवंबर, 2025  जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र द्वारा मुंगराबादशाहपुर में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण संबंधी कार्यों के निरीक्षण के दौरान कार्य कर रहे कार्मिकों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा गया कि राजस्व विभाग की रीढ़ कही जाने वाली लेखपाल तथा बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की कर्मठ सुपरवाइजर, आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के संयुक्त समन्वय से जनपद में एसआईआर का कार्य चल रहा है, शिक्षकगण द्वारा इसमें पूरी निष्ठा के साथ मा0 भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के अंतर्गत गणना प्रपत्र को वितरित करने के पश्चात संग्रहित करने और डिजिटाइजेशन के कार्य में सहयोग किया जा रहा है। उन्होंने सभी कर्मचारियों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज रविवार के दिन मेगा डिजिटाइजेशन दिवस पर सभी ने अच्छा कार्य किया है। इसके साथ ही उन्होंने ईआरओ सुनील भारती को निर्देशित किया कि दिन में महिला अधिकारी/कार्मिकों की ड्यूटी लगाई जाए तथा रात में पुरुष कार्मिक की ड्यूटी लगाई जाए, जिससे डिजिटाइजेशन के कार्य को शीघ्र संपादित कराया जा सके। लोकतंत्र के इस महापर्व में अपना योगदान देकर आपको सुखद अनुभूति होगी। जनपद ने हमेशा अनुकरणीय कार्य किया है, विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण में भी अच्छा कार्य किया जा रहा है। सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि जितने भी बीएलओ हैं उनके साथ सम्मान के साथ वार्ता करें, साथ है उनका उचित मार्गदर्शन भी करें, उन्होंने कहा कि हमारा प्रत्येक बीएलओ इस प्रक्रिया में लगा हुआ है इसलिए हमारा दायित्व है उनको सहयोग प्रदान करें।

No comments

Post a Comment

Home