भाजपा की बिहार विजय पर पिंडरा में भव्य रक्तदान शिविर, युवा कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

भाजपा की बिहार विजय पर पिंडरा में भव्य रक्तदान शिविर, युवा कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
 (पंकज तिवारी वाराणसी)
वाराणसी (पिंडरा)। बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत पर पिंडरा क्षेत्र में उत्साह चरम पर रहा। इसी कड़ी में रविवार को विकास खंड पिंडरा के भानपुर स्थित युवा भाजपा नेता के आवास पर एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ सुबह 11:30 बजे युवा भाजपा नेता रवि शंकर सिंह ने स्वयं रक्तदान कर किया, जिससे कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
रवि शंकर सिंह ने कहा कि बिहार में भाजपा की ऐतिहासिक जीत क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के लिए गर्व का विषय है। इसी खुशी को जन-सेवा से जोड़ते हुए रक्तदान शिविर आयोजित किया गया है, ताकि किसी भी जरूरतमंद को रक्त की कमी न झेलनी पड़े। उन्होंने बताया कि शिविर में 150 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य रखा गया है।
यह शिविर अभ्युदय सेवा समिति एवं नीमा उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। रक्त संग्रह हेतु स्वामी हरशंकरानंद ब्लड बैंक तथा श्री शिव प्रसाद मंडलीय चिकित्सालय, कबीरचौरा के ब्लड बैंक की टीमें मौके पर मौजूद रहीं और व्यवस्थित रूप से रक्त एकत्रित किया।
समाचार लिखे जाने तक शिविर में 80 से अधिक लोगों का रजिस्ट्रेशन हो चुका था। पहली बार रक्तदान करने वालों में गड़खरा निवासी प्रियांशु पांडेय भी शामिल रहे, जिन्होंने रक्तदान को गर्व और जिम्मेदारी का क्षण बताया।
शिविर में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व स्थानीय लोग उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से—
अमिताभ दुबे, अजय उदल, संतोष सिंह अनुपम, सुनील पाल, विकास तिवारी, ब्लॉक प्रमुख धर्मेंद्र विश्वकर्मा, श्याम मोहन बाबू, विनोद पांडेय, शनि कुमार रंजन, धर्मेंद्र सिंह देव, प्रमोद कुमार सिंह, उमेश सिंह, संतोष सिंह, दिनेश सिंह आदि शामिल रहे।

No comments

Post a Comment

Home