युवा कल्याण विभाग द्वारा खेल सामग्री वितरण कार्यक्रम सम्पन्न

मुख्य अतिथि विधायक रमेश चंद्र मिश्र एवं जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र रहे उपस्थित
जौनपुर, 13 अक्टूबर 2025। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग द्वारा युवक एवं महिला मंगल दलों को खेल प्रोत्साहन सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम, सिद्धिकपुर में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मा0 विधायक बदलापुर श्री रमेश चंद्र मिश्र रहे, जबकि अध्यक्षता जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने की।

कार्यक्रम के दौरान लखनऊ से आयोजित मुख्य कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया तथा माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के उद्बोधन को सभी ने बड़े उत्साह से सुना।

इस अवसर पर मा0 विधायक एवं जिलाधिकारी ने महक, सोनी, अमन, अमरेंद्र, आशुतोष सहित अन्य प्रतिभागियों को खेल किट वितरित की और उन्हें बधाई दी।

मा0 विधायक श्री मिश्र ने कहा कि शासन द्वारा युवाओं को खेल के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने हेतु अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे खेलों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना के साथ भाग लें और ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक लोगों को जागरूक करने का कार्य करें, ताकि अन्य युवा भी प्रेरित होकर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित कर सकें।

जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने कहा कि मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करने की दिशा में सभी दल मिलकर कार्य करें। उन्होंने कहा कि “टीम भावना के साथ खेलेंगे तो स्वस्थ रहेंगे।”
साथ ही उन्होंने सभी से अपील की कि विकसित भारत – विकसित उत्तर प्रदेश 2047 के निर्माण हेतु समर्थ पोर्टल पर अपने सुझाव अवश्य दर्ज करें।

कार्यक्रम में युवा कल्याण अधिकारी सहित संबंधित अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में युवक-महिला मंगल दल के सदस्य उपस्थित रहे।

No comments

Post a Comment

Home