पीएम मोदी की 'मन की बात' का जौनपुर में सीधा प्रसारण कल, पहली बार जिले से लाइव संवाद

जौनपुर।_ देश के प्रधानमंत्री _श्री नरेन्द्र मोदी जी_ द्वारा राष्ट्र को संबोधित _'मन की बात'_ कार्यक्रम का _सीधा प्रसारण रविवार, पूर्वाह्न 11:00 बजे_ किया जाएगा।

_राज्यमंत्री खेल एवं युवा कल्याण श्री गिरीश चन्द्र यादव जी_ के मीडिया प्रभारी _श्री मनीष श्रीवास्तव_ ने जानकारी देते हुए बताया कि इस ऐतिहासिक अवसर पर _पहली बार प्रधानमंत्री जी जनपद जौनपुर की जनता से सीधे लाइव संवाद करेंगे।_

इसके लिए _शहर के सिपाह रोड स्थित होटल रिवर व्यू के सभागार_ में विशेष व्यवस्था की गई है।

कार्यक्रम में _राज्यमंत्री श्री गिरीश चन्द्र यादव जी_ के साथ _मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी श्री विजय बहादुर पाठक जी_ तथा _भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री दिलीप पटेल जी_ सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी, नगर के प्रबुद्धजन एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।

No comments

Post a Comment

Home