जौनपुर। धार्मिक और सामाजिक एकता का अनुपम उदाहरण पेश करते हुए रूहट्टा स्थित हनुमान मंदिर में शिव शक्ति संस्था द्वारा विगत 57 वर्षों से शारदीय नवरात्र में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना की परंपरा निरंतर निभाई जा रही है। खास बात यह है कि इस पंडाल की नींव हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदाय के लोगों ने मिलकर रखी थी। तभी से यह पूजा पंडाल आपसी भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक बना हुआ है।
नवरात्रि के अवसर पर पंडाल की व्यवस्था और देखरेख दोनों समुदायों के लोग मिलकर करते हैं। इस वर्ष जिम्मेदारी संस्था के अध्यक्ष पवन जायसवाल, उपाध्यक्ष विश्व प्रकाश श्रीवास्तव, महामंत्री नंदेश अग्रहरि, व्यवस्थापक आकाश मौर्य, विक्की श्रीवास्तव, बबलू विश्वकर्मा समेत पूरी टीम ने संभाल रखी है।
श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, प्रशासनिक अधिकारियों का आवागमन
पूजा-अर्चना और मां दुर्गा के दर्शन के लिए लगातार श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। वहीं प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि भी पंडाल पहुंचकर मां के दर्शन कर रहे हैं। संस्था द्वारा समय-समय पर अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया जा रहा है।
विशिष्ट अतिथियों का हुआ सम्मान
सम्मान समारोह में संस्था पदाधिकारियों ने खेलकूद युवा कल्याण राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव, पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह, दुर्गा पूजा महा समिति अध्यक्ष मनीष देव, महासचिव मनीष गुप्ता, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश टंडन, बालाजी ज्वेलर्स के अधिष्ठाता रजनीश गुप्ता, डॉ. अभिषेक मिश्रा, डॉ. विवेक श्रीवास्तव (सॉल्वेसन हॉस्पिटल), क्षेत्राधिकारी शहर देवेश कुमार सिंह, संरक्षक संजय अग्रहरि, अमित अग्रहरि तथा राजा राम एंड संस को सम्मानित किया।
No comments
Post a Comment