जिलाधिकारी ने की एग्री स्टैक कार्यों की समीक्षा, धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी

जिलाधिकारी ने की एग्री स्टैक कार्यों की समीक्षा, धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी
जौनपुर, 05 अक्टूबर 2025 – जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में शनिवार सायं कलेक्ट्रेट सभागार में एग्री स्टैक कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान तहसीलवार समीक्षा में पाया गया कि ई-खसरा पड़ताल कार्य में तहसील मछलीशहर एवं सदर की प्रगति अपेक्षाकृत बहुत कम है। इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रगति तेज करने के निर्देश दिए।

फार्मर रजिस्ट्री कार्य की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि प्रतिदिन प्रति तहसील न्यूनतम 500 किसानों की रजिस्ट्री सुनिश्चित की जाए, जबकि बड़ी तहसीलों में यह संख्या कम से कम 1000 होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जनपद स्तर पर प्रतिदिन 5000 किसानों की रजिस्ट्री का लक्ष्य पूरा किया जाना अनिवार्य है, जिससे किसानों को योजनाओं का लाभ सुगमता से मिल सके।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सौरभ कुमार, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) राम अक्षयवर चौहान, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट सहित अन्य उप जिलाधिकारीगण, तहसीलदार एवं उप कृषि निदेशक उपस्थित रहे।

No comments

Post a Comment

Home