टीईटी अनिवार्यता के विरोध में यूटा का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को सौंपा ज्ञापन

(सोहराब )
जौनपुर, 15 सितम्बर 2025 : यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा 1739) जौनपुर इकाई के तत्वावधान में सोमवार को सेवारत शिक्षकों पर टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में विशाल ज्ञापन कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम यूटा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजर्षि शिवराज सिंह सिकरवार के निर्देश पर प्रांतीय महामंत्री एवं जिलाध्यक्ष डॉ. हेमंत सिंह के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।
शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल भारी वर्षा एवं प्रतिकूल मौसम के बावजूद सैकड़ों की संख्या में उपस्थित हुआ और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर, डॉ. गोरखनाथ पटेल के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
इस अवसर पर जिला महामंत्री राजकुमार मिश्र, मंडल अध्यक्ष निहाल सिंह, मंडल मंत्री रविन्द्र नाथ यादव, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष डॉ. अर्चना सिंह रघुवंशी, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती सुमन मिश्रा व श्रीमती अर्चना रानी, कार्यकारी अध्यक्ष भूपेंद्र प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, श्रवण यादव, नलिनेश शुक्ला, संतोष सिंह, संगठन मंत्री रवि शंकर यादव, वाचस्पति तिवारी, कृष्णकांत उपाध्याय, प्रचार मंत्री मनीष सिंह, प्रवक्ता डॉ. विजय चौहान, व्यय निरीक्षक डॉ. विनोद गौतम सहित विभिन्न ब्लॉकों के पदाधिकारी एवं शिक्षक-शिक्षिकाएँ मौजूद रहे।
ज्ञापन की मुख्य माँगें
1. 29 जुलाई 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी अनिवार्यता समाप्त की जाए।
2. सेवारत शिक्षकों की पदोन्नति में टीईटी की शर्त न जोड़ी जाए।
3. शिक्षकों की सेवा सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और अनावश्यक नियमों से उन्हें राहत दी जाए।
4. सरकार शिक्षकों की समस्याओं का संवेदनशीलतापूर्वक समाधान करे और स्थायी व्यवस्था बनाए।


No comments

Post a Comment

Home