जेसीआई जौनपुर चेतना ने जेसी सप्ताह के चौथे दिन मनाई व्यावसायिक गतिविधियाँ

जौनपुर। जेसीआई जौनपुर चेतना द्वारा जेसी सप्ताह के चौथे दिन व्यावसायिक गतिविधियों का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर संगठन ने शहर के पाँच अलग-अलग स्थानों पर शाइन बोर्ड लगाए। सदस्यों द्वारा 7 मिनट का एक विशेष व्यावसायिक रील भी तैयार किया गया, जिसमें प्रत्येक सदस्य ने अपने-अपने व्यवसाय की विशेषताओं, महत्व और योगदान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस रील के माध्यम से व्यापार के विकास और नए अवसरों पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत एक व्यावसायिक नेटवर्क मीटिंग का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में व्यापारी और उद्यमी शामिल हुए। सभी प्रतिभागियों ने अपने अनुभव और विचार साझा किए, जिससे एक मजबूत व्यावसायिक नेटवर्क बनाने में सहायता मिली।
जेसीआई जौनपुर चेतना का यह चौथा दिन व्यावसायिक विकास और नेटवर्किंग के दृष्टिकोण से अत्यंत सफल रहा, जिसकी सभी सदस्यों और प्रतिभागियों ने सराहना की।

No comments

Post a Comment

Home