जौनपुर के बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल के ट्रांसफर की अफवाह, बोले– “सूची फर्जी, कार्रवाई होगी”

जौनपुर के बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल के ट्रांसफर की अफवाह, बोले– “सूची फर्जी, कार्रवाई होगी”
(सोहराब)
जौनपुर। जिले में बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) डॉ. गोरखनाथ पटेल के तबादले को लेकर सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही अफवाहों पर अब रोक लगेगी। बीते दिन से एक फर्जी सूची वायरल हो रही थी, जिसमें उनके ट्रांसफर का दावा किया गया था। इस सूची के प्रसार के बाद जिलेभर में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।

बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल ने स्पष्ट किया कि वायरल सूची पूरी तरह निराधार और फर्जी है। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग की ओर से ऐसी कोई भी सूची जारी नहीं की गई है। यह केवल लोगों को भ्रमित करने और अफवाह फैलाने के उद्देश्य से प्रसारित की गई है।

उन्होंने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और बिना सत्यापन के इस तरह की झूठी सूची प्रसारित करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को पत्र भेजा जा रहा है।

बीएसए ने कहा कि अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई ही भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोक पाएगी। साथ ही उन्होंने शिक्षकों और अभिभावकों से अपील की कि वे केवल विभाग की आधिकारिक वेबसाइट व नोटिस पर ही भरोसा करें और अफवाहों से बचें।

No comments

Post a Comment

Home