जौनपुर 05 अगस्त, 2025 शासन के निर्देश के क्रम में 02 अगस्त से 15 अगस्त 2025 की अवधि में तीन चरणों में हर घर तिरंगा 2025 आयाजित किया जा रहा है। प्रथम चरण 02 से 08 अगस्त, द्वितीय चरण 09 अगस्त से 12 अगस्त तक, तृतीय चरण 13 से 15 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा जिसमें विविध प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है।
जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र के कुशल निर्देशन में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में हर घर तिरंगा कार्यक्रम 2025 के अंतर्गत प्रथम चरण में 04 अगस्त को जनपद के प्रत्येक परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों, बच्चों के द्वारा स्कूलों की दीवारों और बोर्ड को तिरंगा से प्रेरित कला से सजाया गया जिसमें सभी बच्चों ने उत्साहपूर्वक बढ चढ़ कर हिस्सा लिया।
जनपद के सभी परिषदीय विद्यालयों में तिरंगा से संबंधित प्रतियोगिताएं और रंगोली प्रतियोगिता आयोजित किया गया। सभी परिषदीय विद्यालयों में तिरंगा रैली से संबंधित राखी बनाने की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। बच्चों ने शिक्षकों की मदद से राखियां बनाई और कुछ विद्यालयों द्वारा सैनिकों एवं पुलिस कर्मियों का आभार लिखकर डाक से राखी भी भेजी गई। तिरंगा रैली के दौरान बच्चों ने देश भक्ति गीत गाते हुए भारत माता की जय, वन्दे मातरम, इंकलाब जिन्दाबाद नारे लगाए।
उक्त कार्यक्रमों में सभी खंड शिक्षा अधिकारियों के द्वारा अपने-अपने विकास खंडों के विद्यालयों में तिरंगा से संबंधित गतिविधियों की मॉनिटरिंग भी की गई। विद्यालयों के बच्चों द्वारा बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया गया और देशभक्ति की भावना से सभी शिक्षक, बच्चे तथा अभिभावक ओत प्रोत रहे। यह हर घर तिरंगा कार्यक्रम का प्रथम चरण अभी 8 अगस्त तक प्रत्येक दिन आयोजित किया जाएगा।
No comments
Post a Comment