जौनपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित, जिलाधिकारी ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

जौनपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित, जिलाधिकारी ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
जौनपुर, 02 अगस्त 2025। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में तहसील मछलीशहर के सभागार में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने जन शिकायतों को गम्भीरतापूर्वक सुना और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायती प्रार्थना पत्र का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

कार्यक्रम के दौरान राजस्व विभाग, भूमि विवाद, पथरगड्डी, पेंशन इत्यादि से संबंधित कुल 125 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 04 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष प्रार्थना पत्रों को सम्बन्धित विभागों को अग्रसारित करते हुए तय समय सीमा के भीतर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एवं उप जिलाधिकारी मछलीशहर सौरभ कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. लक्ष्मी सिंह, तहसीलदार, क्षेत्राधिकारी सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

इसी क्रम में तहसील मड़ियाहूं में अपर जिलाधिकारी (वि/रा) राम अक्षयबर चौहान की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। साथ ही जिले की अन्य तहसीलों में भी यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

No comments

Post a Comment

Home