सपा सांसद धर्मेन्द्र यादव का जलालपुर चौराहे पर हुआ स्वागत

सपा सांसद धर्मेन्द्र यादव का जलालपुर चौराहे पर हुआ स्वागत
जलालपुर, जौनपुर। आज़मगढ़ से समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेंद्र यादव का जलालपुर चौराहे पर जोरदार स्वागत किया गया। वे आरक्षण दिवस पर आयोजित संविधान मान स्तम्भ स्थापना कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने के लिए बाबतपुर एयरपोर्ट से जौनपुर रवाना हुए थे। जलालपुर पहुंचने पर सपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ उनका स्वागत किया। स्वागत समारोह के बाद सांसद यादव जौनपुर के लिए प्रस्थान कर गये। इस अवसर पर मछलीशहर सांसद प्रिया सरोज, केराकत विधायक तूफानी सरोज, पूर्व सपा जिलाध्यक्ष डा. अवधनाथ पाल, वरिष्ठ नेता रत्नाकर चौबे, नन्दलाल यादव, नीरज पहलवान, डा. सरफराज खान, इंदु सिंह पमपम, अजीत यादव, प्रदीप वर्मा समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।

No comments

Post a Comment

Home