लंबित आरटीआई आवेदनों के शीघ्र निस्तारण हेतु हुई बैठक

लंबित आरटीआई आवेदनों के शीघ्र निस्तारण हेतु हुई बैठक

जौनपुर, 28 जुलाई 2025 – जिलाधिकारी के निर्देशानुसार कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी (वि/रा) राम अक्षयवर चौहान की अध्यक्षता में सूचना के अधिकार अधिनियम के अंतर्गत लंबित आवेदनों के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में अपर जिलाधिकारी ने जन सूचना अधिकारियों को निर्देशित किया कि सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 के तहत प्राप्त समस्त लंबित आवेदनों का समयबद्ध और पारदर्शी ढंग से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने आरटीआई प्रक्रिया की प्रभावशीलता बढ़ाने पर भी बल दिया और विभिन्न विभागों से संबंधित आवेदनों की प्रगति की समीक्षा की।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारीगण, विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, जन सूचना अधिकारी व अन्य संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।

No comments

Post a Comment

Home