मोहर्रम ताजिया जुलूस को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु पुलिस प्रशासन मुस्तैद

मोहर्रम ताजिया जुलूस को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु पुलिस प्रशासन मुस्तैद
जौनपुर, 06 जुलाई 2025 पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में मोहर्रम के अवसर पर ताजिया जुलूस के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं सक्रिय रहा। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री आयुष श्रीवास्तव ने क्षेत्राधिकारी नगर श्री देवेश सिंह तथा भारी पुलिस बल के साथ कोतवाली क्षेत्र में पैदल गश्त करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

पुलिस अधिकारियों ने जुलूस मार्ग पर तैनात सुरक्षा कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए एवं उपस्थित नागरिकों से सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने की अपील की। ताजिया जुलूस को शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है।

इस दौरान स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन की सक्रियता की सराहना की और सहयोग का आश्वासन दिया। मोहर्रम के अवसर पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु जिलेभर में व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं।


No comments

Post a Comment

Home