अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट परिवार ने हरियाली तीज पर किया कार्यक्रम

अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट परिवार ने हरियाली तीज पर किया कार्यक्रम
लम्बी आयु की कामना के लिये जुटीं महिलाओं को पुरानी परम्परा से जोड़ा गया
जौनपुर। हरियाली तीज पर अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट परिवार द्वारा शहर के एक लॉन में कार्यक्रम हुआ जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि किन्नर कल्याण बोर्ड की सदस्य महामंडलेश्वर माँ कंकेश्वरी नंदगिरी ने किया जिन्होंन भगवान शिव, पार्वती और गणेश जी की पूजा अर्चना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत किया। इस दौरान सभी सुहागन महिलाओं ने हरे रंग के वस्त्र और हरी चूड़ियां पहनकर श्रृंगार किया। साथ ही भोले बाबा के गीत गाकर अपने पति की लम्बी आयु की कामना किया। ट्रस्ट द्वारा सभी महिलाओं को पान खिलाकर पुरानी परम्परा का निर्वहन किया गया जो वर्तमान में विलुप्त होती जा रही है।
इस वर्ष का हरियाली तीज कार्यक्रम विशेष रहा। ट्रस्ट परिवार की महिलाओं के साथ कंकेश्वरी नंदगिरी के नेतृत्व में किन्नर समाज का एक समूह भी सुहागिनों के साथ शामिल हुआ। ट्रस्ट परिवार ने कंकेश्वरी नंदगिरी के हाथों से सभी महिलाओं को सुहाग का सामान उपहार स्वरूप प्रदान किया। महामण्डलेश्वर कंकेश्वरी नंदगिरी ने ट्रस्ट अध्यक्ष उर्वशी सिंह की सराहना करते हुये कहा कि उर्वशी सिंह किन्नर समाज के लिए शौचालय की मांग, घर-घर जाकर रजिस्ट्रेशन कराना और उन्हें मुख्य धारा से जोड़ने का कार्य कर रही हैं। साथ ही आश्वासन दिया कि भविष्य में पूरा किन्नर समाज ट्रस्ट परिवार के साथ खड़ा रहेगा।
कार्यक्रम में सभी सुहागिन महिलाओं को सिंदूर, बिन्दी, मेंहदी और चूड़ियां देकर आशीर्वाद दिया गया। महिलाओं ने विभिन्न खेलों का आनन्द लिया। झूला झूलने के साथ तरह-तरह के व्यंजनों का भी आनन्द लिया। कार्यक्रम में शहर की सामाजिक, राजनीतिक, शिक्षक, डॉक्टर और व्यापारी वर्ग की महिलाएं उपस्थित रहीं। इस अवसर पर . विजयलक्ष्मी पटेल, डॉ. सुष्मिता सिंह, डॉ. पूजा यादव, डॉ. स्वाति यादव, डॉ. तुलिका मौर्य, डॉ. श्वेता गुप्ता, सबिता गुप्ता, कंचन सिंह, राधिका सिंह, मीरा अग्रहरी, अर्चना सिंह, क्षमा सिंह सहित किन्नर समाज से पायल, डॉली जोशी, किरण, शालू आदि मौजूद रहीं।

No comments

Post a Comment

Home