चंदन ज्वेलर्स की ‘बचत निवेश योजना’ का तीसरा लकी ड्रा सम्पन्न, विजेता को मिली स्कूटी

चंदन ज्वेलर्स की ‘बचत निवेश योजना’ का तीसरा लकी ड्रा सम्पन्न, विजेता को मिली स्कूटी
जौनपुर, ओलंदगंज। चंदन ज्वेलर्स की लोकप्रिय ‘बचत निवेश योजना’ का तीसरा वार्षिक लकी ड्रा भव्य रूप से जौनपुर रेस्टोरेंट, ओलंदगंज में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा मौर्य रहीं, जिन्होंने मीडिया एवं आम जनता की उपस्थिति में पारदर्शी प्रक्रिया के अंतर्गत ड्रा निकाला।
इस अवसर पर प्रथम पुरस्कार (स्कूटी) की विजेता सुश्री वंदना रावत (जौनपुर) रहीं। द्वितीय पुरस्कार (एलईडी टीवी) अर्चना शुक्ला (प्रयागराज) को तथा तृतीय पुरस्कार (बर्तन सेट) अरुण शुक्ला (जौनपुर) को प्राप्त हुआ।
चंदन ज्वेलर्स के अधिष्ठाता श्री सूर्यमणि सोनी ‘सूरज’ ने सभी ग्राहकों को निश्चित उपहार देकर उनका अभिनंदन किया और उनकी आस्था व विश्वास के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम में स्वरम शर्मा, सुमित साहू, अवनीश केसरी, विवेक मौर्य सहित बड़ी संख्या में ग्राहकगण व स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। आयोजन पारदर्शिता और ग्राहक-संबंधों की सुदृढ़ता का प्रतीक बना।

No comments

Post a Comment

Home