योग से संपूर्ण स्वास्थ्य का होता है विकास: रजनी साहू

(सोहराब)
जौनपुर।11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 "एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग" की थीम के साथ जनपद में हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर ऋषि योग संस्थान, रामलीला मैदान (गोसाई मंदिर, उर्दू बाजार) में भव्य योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसका नेतृत्व योग प्रशिक्षिका रजनी साहू ने किया। कार्यक्रम में संस्थान के सभी प्रशिक्षुओं ने सहभागिता करते हुए विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। योगा टीचर रजनी साहू ने कहा, "योग न केवल शारीरिक रूप से स्वस्थ रखता है, बल्कि मानसिक शांति और आध्यात्मिक उन्नति का भी मार्ग प्रशस्त करता है। आइए हम सब मिलकर योग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाएं और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।"
उन्होंने कहा कि योग आत्मा को परमात्मा से जोड़ने का एक माध्यम है, और नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति में सकारात्मक ऊर्जा, संतुलन और जीवन के प्रति सजगता आती है। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रशिक्षु उपस्थित रहे जिनमें प्रमुख रूप से रश्मि, डॉली गुप्ता, नीतू गुप्ता, ज्योति, कान्हा, आयुष, प्रियांशी, निरुपमा, पूजा, एकता, माया, सोनम, प्रतिमा, संस्कृति, प्रगति, मीनाक्षी, सविता, सोनी, आँचल, रचना, तनुष्का साहू, श्रेया, वैभवी, संभवी और स्वेता शामिल रहीं।

No comments

Post a Comment

Home