लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की त्रिशताब्दी स्मृति में संगोष्ठी का आयोजन

जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी सदर विधानसभा द्वारा वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के महंत अवैद्यनाथ संगोष्ठी भवन में लोकमाता पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर की त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के तहत एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री मनीष शुक्ला एवं उत्तर प्रदेश सरकार में खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) माननीय गिरीश चन्द्र यादव रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा मौर्या तथा करंजाकला ब्लॉक की श्रीमती पूनम यादव उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष श्री पुष्पराज सिंह ने की।

कार्यक्रम की शुरुआत मंचासीन अतिथियों द्वारा लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर व दीप प्रज्वलित कर की गई।

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई का जीवन संघर्षमय रहा है। उनका जन्म 31 मई 1725 को महाराष्ट्र के चौंडी गांव में हुआ था। उन्होंने विधवा होने के बाद भी 1767 से 1795 तक मालवा क्षेत्र में कुशल शासन किया। उन्होंने अनेक मंदिरों, घाटों, कुओं और तालाबों का निर्माण करवाया, विशेष रूप से गंगा नदी के तटों पर।

राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने कहा कि अहिल्याबाई ने सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने गरीबों और जरूरतमंदों की मदद कर एक परोपकारी शासिका के रूप में मिसाल कायम की।

पूर्व विधायक सुरेन्द्र प्रताप सिंह ने उन्हें भारत की सबसे दूरदर्शी महिला शासकों में एक बताया। उन्होंने कहा कि 18वीं शताब्दी में अहिल्याबाई ने न केवल धर्म का प्रचार-प्रसार किया, बल्कि औद्योगिक विकास में भी योगदान दिया।

कार्यक्रम के संयोजक एवं निवर्तमान मण्डल अध्यक्ष राजकेसर पाल ने सभी अतिथियों और उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया, जबकि संचालन धर्मेन्द्र मिश्रा ने किया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, श्याममोहन अग्रवाल, आशीष गुप्ता, डॉ. रामसूरत मौर्या, सारिका सोनी, उपेन्द्र मिश्रा, अजय यादव, प्रशांत सिंह दीपक, डॉ. कमलेश निषाद, अमित श्रीवास्तव, विकास शर्मा, अजय सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि सुनील यादव 'मम्मन', मिडिया प्रभारी मनीष श्रीवास्तव, जितेंद्र सिंह, शरद सिंह, मदन सोनी, नंदलाल यादव, संतोष मौर्य, बसन्त प्रजापति, कृष्णकुमार जायसवाल, ब्रह्मेश शुक्ला, सचिन पांडेय एवं संजय पाठक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

No comments

Post a Comment

Home